लखनऊ : 15 हजार के इनामी बदमाश के साथ दो हमलवार गिरफ्तार…जानें कौन है यह लोग
लखनऊ । राजधानी में अपराध नियंत्रण और अपराधियों गिरफ्तारी के तहत चलाए जा रहे अभियान में पीजीआई पुलिस और हसनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस कड़ी में पीजीआई पुलिस ने चेन लूट की दर्जन भर से ज्यादा वारदात को अंजाम देने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं …
लखनऊ । राजधानी में अपराध नियंत्रण और अपराधियों गिरफ्तारी के तहत चलाए जा रहे अभियान में पीजीआई पुलिस और हसनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
इस कड़ी में पीजीआई पुलिस ने चेन लूट की दर्जन भर से ज्यादा वारदात को अंजाम देने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। वहीं हसनगंज पुलिस ने एलयू के छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलवारों की गिरफ्तारी की है।
बता दें कि पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि बीते 05 अप्रैल को पुलिस ने आठ लुटेरों को गिरफ्तार किया था। उनके गैंग में अंकुल यादव का नाम शामिल था। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया था। गुरुवार की रात वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पड़ताल में पता चला कि उसके गैंग में सूरज यादव, अभिनंदन, अर्जुन, अमित लोधी, रुपेंद्र कुमार, मोहित, नरसिंह यादव और अभिषेक शामिल थे। जो इस वक्त जेल की चारदीवारी में कैद हैं। वहीं हसनगंज पुलिस ने एलयू छात्र पर जानलेवा हमला के मालमे हर्षवर्धन भदौरिया और मडियांव पुलिस ने व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में पीयूष यादव की गिरफ्तारी की है।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 228 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
