बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, आरपीएफ की रहेगी पैनी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे भी प्रमुख घाटों के पास पड़ने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने में जुट गया है। इसी कड़ी में बरेली जंक्शन आरपीएफ से भी अन्य स्टेशनों को आरपीएफ का स्टाफ भेजा गया है। जंक्शन से आरपीएफ के 16 कर्मचारियों को ऋषिकेश और हरिद्वार स्टेशनों पर भेजा गया …

बरेली, अमृत विचार। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे भी प्रमुख घाटों के पास पड़ने वाले स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने में जुट गया है। इसी कड़ी में बरेली जंक्शन आरपीएफ से भी अन्य स्टेशनों को आरपीएफ का स्टाफ भेजा गया है। जंक्शन से आरपीएफ के 16 कर्मचारियों को ऋषिकेश और हरिद्वार स्टेशनों पर भेजा गया है, जिसमें एक उप निरीक्षक और दो सहायक उपनिरीक्षक भी शामिल हैं।

स्टाफ दूसरे स्टेशनों पर जाने के बाद बरेली जंक्शन पर अब आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक को मिलाकर 59 लोगों का ही स्टाफ बचा है, जिसकी वजह से सेक्शन में ड्यूटी लगाने में दिक्कत पेश आ रही है। जो स्टाफ स्टेशन पर बचा है उसको अब लंबी ड्यूटी भी करनी पड़ सकती है। इसके अलावा जंक्शन से सुरक्षा संबंधी उपकरण भी हरिद्वार और ऋषिकेश स्टेशन पर भेजे गए हैं, जिसमें वाकी-टाकी, 1000 मीटर रोप, दूरबीन, लाउड स्पीकर आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: कलह से परेशान ठेकेदार ने होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार