हरदोई: आम के बाग में लटका मिला युवक का शव, इलाके में हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। आम के बाग में युवक का शव लटका हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उसे कुछ लोगों ने खेत की तरफ जाते हुए देखा था। उसके बाद कुछ पता नहीं चला। इस बारे में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए …

हरदोई। आम के बाग में युवक का शव लटका हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उसे कुछ लोगों ने खेत की तरफ जाते हुए देखा था। उसके बाद कुछ पता नहीं चला। इस बारे में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दरसअल ग्राम गौरा में शुक्रवार को बाग में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। बताया गया है कि माधौगंज थाने के गौरा गांव निवासी इस्हाक का पुत्र शमशेर गुरुवार की शाम को घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था।

वहीं कुछ लोगों ने उसे खेत की तरफ जाते हुए भी देखा था। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। इधर शमशेर देर शाम तक जब वापस नहीं लौटा,तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि शमशेर का शव गांव के किशनपाल के आम के बाग में फांसी पर लटका हुआ है। इसका पता चलते ही वहां हड़कम्प मच गया।

इस बारे में बताया गया है कि करीब एक साल पहले शमशेर की शादी हुई थी।वह मज़दूरी करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: सड़क किनारे मिला ग्रामीण का शव, हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार