लखनऊ : 17 साल बाद ब्लॉक प्रमुख का हत्यारा गिरफ्तार…जानें कौन दे रहा था पनाह
लखनऊ । सिराथू में वर्चस्व को लेकर उपजी रंजिश में ब्लॉक प्रमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स ने मध्यप्रदेश के सिहोरी से गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क ने आरोपी की पहचान गिरीश मिश्रा के रूप में हुई है। बता दें कि करीब 17 साल बाद स्पेशल टास्क की प्रयागराज यूनिट ने गिरीश मिश्रा …
लखनऊ । सिराथू में वर्चस्व को लेकर उपजी रंजिश में ब्लॉक प्रमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी को स्पेशल टास्क फोर्स ने मध्यप्रदेश के सिहोरी से गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क ने आरोपी की पहचान गिरीश मिश्रा के रूप में हुई है। बता दें कि करीब 17 साल बाद स्पेशल टास्क की प्रयागराज यूनिट ने गिरीश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। उसको पकड़ने में यूपी पुलिस नाकाम साबित हुई थी। लिहाजा गिरीश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गौरतलब है कि 27 फरवरी 2005 को सिराथू इलाके के किसान नेता नूरूल इस्लाम के यहां शादी का जश्न था। वैवाहिक कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता और सिराथू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवसागर सिंह अपने काफिले के साथ शामिल होने गए थे।
वापस लौटते वक्त सिराथू कस्बे में दिनदहाड़े उन पर गोलियों और बम की बौछार कर दी गई। वारदात में शिवसागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में नामजद आरोपी गिरीश मिश्रा और उसके भाई रुद्र प्रकाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर सिर्फ पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाई गई थी।
पिता की हत्या का लिया था बदला
सैनी कोतवाली क्षेत्र के शाखा गांव निवासी शिवसागर सिंह सपा के वरिष्ठ नेता थे। एक समय में उनकी जिले में तूती बोलती थी। वह सिराथू के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके थे। शाखा गांव में वर्षों पहले गिरीश मिश्रा के पिता की हत्या हो गई थी। गिरीश अपने पिता की हत्या का जिम्मेदार शिवसागर सिंह को मानता था। उसने शिवसागर सिंह को मारने की कसम भी खाई थी।
शिव सागर सिंह 27 फरवरी 2005 को किसान नेता नूरूल इस्लाम के यहां कुरामुरादीन में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। दिन में आयोजित कार्यक्रम में वह वर वधू को आशीर्वाद देने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिराथू रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो गेट बंद होने के कारण उनका काफिला रुक गया। इस बीच आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शिवसागर सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियों और बम से हमला कर दिया। वारदात स्थल पर इतने राउंड फायरिंग हुई कि शिव सागर सिंह की कार भी छलनी हो गई। मौके पर ही शिवसागर सिंह की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- बरेली: सनी के चार हत्यारोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में पीएसी तैनात
