कन्नौज: जिले में फिर माहौल बिगाड़ने का प्रयास, मंदिर में फेंका गया पशु अवशेष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। गुरसहायगंज के तालग्राम में अराजक तत्वों ने मंदिर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। तालग्राम से रसूलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर के हवन कुंड के …

कन्नौज। गुरसहायगंज के तालग्राम में अराजक तत्वों ने मंदिर में प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। जानकारी पर आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

तालग्राम से रसूलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर के हवन कुंड के निकट शुक्रवार रात किसी समय अराजक तत्वों ने प्रतिबंधित पशु के अवशेष डालकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सुबह इस बात की खबर से पुजारी सहित स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, सीओ, थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में रोष है। जिससे तनाव बना हुआ है। मौके पर भारी पुलिसबल तैनात हैं।

बता दें कि इससे पहले कन्नौज में बकरीद पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई थी जिसे पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए असफल कर दिया था।

पढ़ें-मुरादाबाद : कहार ने ही लूट ली दुल्हन की पालकी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार