बलिया: पुलिस मुठभेड़ में आठ आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुईं यह चीजें
बलिया। यूपी के मऊ जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच कल यानि शुक्रवार को मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ में आठ बदमाशों गिरफ्तार किए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाईकिल, तीन पिस्टल और रिवाल्वर सहित कुल 6 अवैध असलहा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय …
बलिया। यूपी के मऊ जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच कल यानि शुक्रवार को मुठभेड़ हुआ। मुठभेड़ में आठ बदमाशों गिरफ्तार किए गए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 13 मोटरसाईकिल, तीन पिस्टल और रिवाल्वर सहित कुल 6 अवैध असलहा और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस और सराय लखंसी और थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
बदमाश ने बताया कि उक्त तीनों मोटरसाईकिल चोरी की है और 13 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हौसला और 13 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। हाल ही में ही चोरी किए गए मोटरसाइकिल के बाद उनके ऊपर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और आज उनको गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें 8 चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 13 मोटरसाइकिल अवैध हथियार के बरामद किए गए है।
पढ़ें-अयोध्या: ससुराल से जेवर और कपड़े लेकर विवाहिता प्रेमी संग हुई फुर्र, खोजबीन में जुटी पुलिस
