World Athletics Championships : मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने
यूजीन (अमेरिका)। मुरली श्रीशंकर विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले लंबी कूद के पहले पुरूष एथलीट बन गये, जबकि 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले ने प्रतियोगिता के पहले दिन उम्मीद के अनुरूप फाइनल में जगह बनाई। श्रीशंकर ने आठ मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी जिससे वह ग्रुप बी के क्वालीफिकेशन …
यूजीन (अमेरिका)। मुरली श्रीशंकर विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले लंबी कूद के पहले पुरूष एथलीट बन गये, जबकि 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले ने प्रतियोगिता के पहले दिन उम्मीद के अनुरूप फाइनल में जगह बनाई।
श्रीशंकर ने आठ मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी जिससे वह ग्रुप बी के क्वालीफिकेशन दौर में दूसरे और ओवरऑल सातवें स्थान पर रहे। अंजू बॉबी जॉर्ज पहली भारतीय थी जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप लंबी कूद फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था और वह पदक जीतने वाली भी पहली भारतीय हैं जिन्होंने पेरिस में 2003 चरण में कांस्य पदक जीता था। दो अन्य भारतीयों जेस्विन एल्ड्रिन (7.79 मीटर) और मोहम्मद अनीस याहिया (7.73 मीटर) फाइनल दौर के लिये क्वालीफाई करने में असफल रहे, दोनों ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में क्रमश: नौंवे और 11वें स्थान पर रहे।
साबले ने 2019 चरण में भी 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। वह हीट 3 में 8:18.75 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे और सोमवार (भारत को मंगलवार में तड़के) को होने वाले फाइनल्स में पहुंचे। वहीं एशियाई रिकॉर्डधारी गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने ‘ग्रोइन’ चोट के कारण अपनी प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया। पुरूष और महिला वर्ग की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भी निराशा हाथ लगी जिसमें संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी ने अपने सर्वश्रेष्ठ से काफी खराब प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें : डोपिंग को लेकर आईसीसी की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी तेज गेंदबाज शाहिदुल इस्लाम पर लगाया 10 महीने का प्रतिबंध
