मारिया शारापोवा ने बेटे को दिया जन्म, तस्वीर शेयर कर नाम भी बताया
नई दिल्ली। रूस की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने बेटे को जन्म दिया है। शारापोवा ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के बीच भी शेयर की है। शारापोवा ने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। साथ ही मारिया शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें मारिया के हाथों में …
नई दिल्ली। रूस की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने बेटे को जन्म दिया है। शारापोवा ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के बीच भी शेयर की है। शारापोवा ने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। साथ ही मारिया शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें मारिया के हाथों में उनका बेटा नजर आ रहा है और पास में उनके मंगेतर भी बैठे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘सबसे खूबसूरत, चुनौतीपूर्ण और वह प्यार उपहार, जो हमारा छोटा मांग सकता है।
शारापोवा ने बेटे थियोडोर की जन्म तारीख का भी अलग अंदाज में खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे का नाम Theodore लिखा। इसके बाद रोमन अंकों में बेटे की जन्म तारीख एक जुलाई 2022 भी बताई। शारापोवा और ब्रिटिश एलेक्जेंड का यह पहला बच्चा है। दोनों ने दो साल डेट के बाद 2020 में सगाई की थी।
पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा ने फरवरी 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने के बाद टेनिस की दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके रिटायरमेंट से फैन्स को काफी निराशा हुई थी। उन्होंने अपने करियर में 36 सिंगल्स खिताब जीते हैं।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी 16 टीमों के नाम फाइनल, जिम्बाब्वे-नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई
