सोहा अली खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोहा ने अपने खास लोगों के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सोहा ने अपने खास लोगों के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की, उसमें तीन पीढ़ियां एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं। सोहा ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू और मां शर्मिला टैगोर के साथ अपनी बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की।

इसके अलावा दो अन्य तस्वीरों में वह अपना मां को गले लगाए खूबसूरत पोज दे रही हैं। सोहा ने कैप्शन में लिखा- छोटी महिलाएं।

इन फोटोज में शर्मिला पिंक कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं, वहीं सोहा ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना हुआ है, जबकि इनाया बेबी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। यह फोटो सामने आने के बाद फैंस इन्हें खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर तारीफ भी कर रहे हैं।

पढ़ें-धर्मेंद्र ने शेयर किया राज कपूर का पुराना वीडियो, इस तरह किया याद

संबंधित समाचार