मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट में पुलिस व कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की से मची अफरातफरी
मुरादाबाद,अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को 100 करोड़ का बजट मुहैया कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अचानक आपा खो दिया। डीएम कार्यालय के सुरक्षा घेरे को उन्होंने तोड़ने की कोशिश की। तब पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस व कांग्रेसियों के बीच तीखी नोंकझोंक व धक्का हुई। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को 100 करोड़ का बजट मुहैया कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अचानक आपा खो दिया। डीएम कार्यालय के सुरक्षा घेरे को उन्होंने तोड़ने की कोशिश की। तब पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस व कांग्रेसियों के बीच तीखी नोंकझोंक व धक्का हुई। इससे कुछ देर तक डीएम कार्यालय पर अफरातफरी का माहोल रहा।
शनिवार को दोपहर करीब सवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवसिटी को 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम शैलेंद्र सिंह को सौंपने की कोशिश में जुटे। तब पांच कार्यकर्ताओं को डीएम दफ्तर में आने की अनुमति मिली। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता तय संख्या से अधिक की तादाद में डीएम दफ्तर में घुसने की कोशिश करने लगे।
सुरक्षा घेरा टूटने की आशंका में पुलिस कर्मी आगे बढ़े। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इससे खफा कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए। पुलिस कर्मियों ने धक्के देकर कांग्रेसियों को पीछे धकेला। कांग्रेसी डीएम की बजाय एसीएम को ज्ञापन सौंप लौट गए।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : चलाया गया विशेष सफाई अभियान, एंटी लार्वा का किया छिड़काव
