अयोध्या: अलग-अलग स्थनों पर रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवकों के शव, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या। अयोध्या में दो अलग-अलग जगहों पर रेल की पटरियों पर युवकों के शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों का पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पूराकलंदर के पलिया गोवा गांव के पास नैपुरा दरोगा का पुरवा के रहने वाले रवि निषाद (31) का शव खून से लथपथ …
अयोध्या। अयोध्या में दो अलग-अलग जगहों पर रेल की पटरियों पर युवकों के शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों का पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पूराकलंदर के पलिया गोवा गांव के पास नैपुरा दरोगा का पुरवा के रहने वाले रवि निषाद (31) का शव खून से लथपथ मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं, जिससे उसकी मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन के चपेट में आया होगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं शुक्रवार देर रात अयोध्या रेलवे जंक्शन के बागविजेसर गांव के सामने 28 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया।
अयोध्या जंक्शन जीआरपी प्रभारी एके पाठक ने बताया शुक्रवार रात दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक ने खुदकुशी की होगी। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : स्कूटी सीखने घर से निकली युवती की चेन बदमाशों ने लूटी, जांच में जुटी पुलिस
