बहराइच: मगरमच्छ मवेशियों को बना रहा निवाला, ग्रामीणों में फैली दहशत
बहराइच। शिवपुर विकास खंड से निकली भगहर नाले में कई मगरमच्छ आ गए हैं। नाले के निकट जाने वाले मवेशियों को मगरमच्छ निवाला बना रहा है। लेकिन वन विभाग मैं बना हुआ है। शनिवार को मगरमच्छ ने वन रोज को निवाला बना लिया। शिवपुर विकास खंड के ग्राम बेलामकन के बगल से निकले भगहर नाले …
बहराइच। शिवपुर विकास खंड से निकली भगहर नाले में कई मगरमच्छ आ गए हैं। नाले के निकट जाने वाले मवेशियों को मगरमच्छ निवाला बना रहा है। लेकिन वन विभाग मैं बना हुआ है। शनिवार को मगरमच्छ ने वन रोज को निवाला बना लिया।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम बेलामकन के बगल से निकले भगहर नाले में मगरमच्छों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों के अनुसार कुल तीन मगरमच्छ भगहर नाले में आ गए है और एक नीलगाय तथा दो कुत्तों को निवाला बना चुका है। जिससे ग्रामवासियों में दहशत ब्याप्त है।ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद अभी तक कोई वनकर्मी मौके तक नही पहुँचा है।
सभी ने सूचना रेंज कर्यालय पर दी। साथ ही डीएफओ को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद भी मामला ठंडे बस्ते में हैं। वहीं ग्रामीण निरंतर हो रहे हमले से भयभीत हैं। इस बारे में जब वन दरोगा सत्यजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है, वन कर्मियों को मौके पर भेजा है।
पढ़ें-मगरमच्छ ने बालक को निगला तो ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पेट से निकालने पर अड़े लोग
