उन्नाव: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने खुद को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर बंगर निवासी एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद गोली मार ली, जिसके बाद उपचार के लिये कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर बंगर निवासी सुचित यादव उम्र 15 वर्ष पुत्र इंद्रेश यादव …

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर बंगर निवासी एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद गोली मार ली, जिसके बाद उपचार के लिये कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर बंगर निवासी सुचित यादव उम्र 15 वर्ष पुत्र इंद्रेश यादव ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद की कनपटी पर पिस्टल रख फायर कर दी।

गोली की आवाज सुन कर बहन आरती व माता कमरे में पहुंची वहां देखा कि सुचित बेड पर लहूलुहान पड़ा है। आनन फानन परिजन उसे लेकर सीचसी पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। किशोर को उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

लोगों ने बताया इंद्रेश यादव का हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित काली मिट्टी में एक सिद्धि वाटर प्लांट है जहां से सुचित वापस घर आया था घर आकर वह घर में बने एक कमरे में चला गया थोड़ी देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आने पर घर में मौजूद मां व बहन दौड़ कर पहुंची जहां सुचित बेड पर पड़ा हुआ था।

मामले की जानकारी देते समय बहन आरती फूट फूट कर रो पड़ी। किशोर घर का सबसे छोटा लड़का था उसके दो भाई सुमित,अमित व दो बड़ी बहन आरती, नीलम है। किशोर की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।

पुलिस ने घटना स्थल से पिस्टल किया बरामद

जिस कमरे में सुचित ने खुद को गोली मारी थी थाना पुलिस ने वहीं बेड एक पास से पिता के लाइसेंसी पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों में रही तरह तरह की चर्चाएं

एक तरफ जहां परिजन सुचित द्वारा खुद को गोली मारने के कारण से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों में कुछ लोग सेल्फी लेने के दौरान हुई घटना से जोड़ रहे हैं।

शस्त्र प्रदर्शन की वायरल फोटो की जांच में पुलिस पर उठ रही उंगलियां

लगभग एक हफ्ते पूर्व में क्षेत्र के तीन लोगों की सोशल मीडिया पर असलहों के साथ फोटो वायरल हुई थी। जिसमे पट्टी हमीद निवासी किशोर की वायरल फोटो की जांच में थाना पुलिस ने उसे चाइनीज लाइटर बताया वहीं अटिया कबूलपुर निवासी एक व्यक्ति की वायरल फोटो की जांच में एयर गन बताया था। वहीं थाना क्षेत्र के गांव रायपुर नेवादा निवासी एक युवक की शस्त्र के साथ वायरल फोटो की जांच अभी यक्ष प्रश्न बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: बकाया मांगने पर भूसा कारोबारी को मारी गोली, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार