हल्द्वानी: मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य का दौरा रद्द
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की जारी चेतावनी के बाद चंपावत व नैनीताल जनपद की जिला योजना की बैठक स्थगित कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, मौसम विभाग ने 18 से 22 जुलाई तक राज्य में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें राज्य के विशेषकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की जारी चेतावनी के बाद चंपावत व नैनीताल जनपद की जिला योजना की बैठक स्थगित कर दी गई है। जिला प्रशासन के अनुसार, मौसम विभाग ने 18 से 22 जुलाई तक राज्य में ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें राज्य के विशेषकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन, बाढ़ का खतरा है। ऐसे में हाईवे को जोड़ने वाली सड़कें भी बाधित हो सकती है। इसी के मद्देनजर जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य का 19 जुलाई को चंपावत व 20 जुलाई को नैनीताल जनपद में होने वाली जिला योजना की बैठक रद्द कर दी गई है।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने आपदा प्रबंधन टीम को एंबुलेंस, आपदा राहत उपकरण, चिकित्सकीय उपकरण व जीवन रक्षक दवाइयां, संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी, सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनता से भी अपील की है कि मौसम विभाग के जारी ऑरेंज व रेड अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतें और सावधान व सुरक्षित रहें।
