नैनीताल: जाड़ापानी की पहाड़ी कर रही बड़े खतरे की ओर इशारा, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। पहाड़ियों में हो रहे भूस्खलन बडे़ खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। लोहाली – धारी – हरतोला मोटर मार्ग पर जाड़ापानी की पहाड़ी से भूस्खलन परेशानी का सबब बना हुआ है। बीते वर्ष अक्टूबर में हुई मूसलाधार बारिश ने तमाम गांवों में भारी तबाही मचाई। धारी, उल्गौर समेत आसपास के तमाम …

गरमपानी, अमृत विचार। पहाड़ियों में हो रहे भूस्खलन बडे़ खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। लोहाली – धारी – हरतोला मोटर मार्ग पर जाड़ापानी की पहाड़ी से भूस्खलन परेशानी का सबब बना हुआ है।

बीते वर्ष अक्टूबर में हुई मूसलाधार बारिश ने तमाम गांवों में भारी तबाही मचाई। धारी, उल्गौर समेत आसपास के तमाम गांवो में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बरसाती नालों के उफान में आने किसानो के खेतों में मलबा घुसने से खेत रोखड़ में तब्दील हो गए। जाड़ापानी क्षेत्र स्थित पहाड़ी से हुए भूस्खलन से लोहाली गांव के कटूयूडा क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब बरसात नजदीक आने के साथ ही खतरा बढ़ गया है। भूस्खलन तथा पहाड़ी में सुरक्षात्मक कार्य न होने से लोग दहशतजदा हैं। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के ठीक नीचे पांच से ज्यादा परिवार रहते हैं, साथ ही खेती-बाड़ी भी स्थित है जिससे खतरा बढ़ने की आशंका है। क्षेत्रवासियों ने ग्रामीणों की सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

संबंधित समाचार