बागेश्वर: जिम्मेदारी रोजगार देने की, खुद बेरोजगार पड़ा है सेवायोजन विभाग
बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने वाला सेवायोजन विभाग खुद ही बेरोजगार पड़ा है। हाल यह है कि यहां स्वीकृत सात पदों के सापेक्ष तीन ही कर्मचारी तैनात हैं। अल्मोड़ा के जिला सेवायोजन अधिकारी को रानीखेत समेत बागेश्वर का चार्ज है। जनपद स्थापना के बाद ही जिले में अन्य कार्यालयों के साथ …
बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने वाला सेवायोजन विभाग खुद ही बेरोजगार पड़ा है। हाल यह है कि यहां स्वीकृत सात पदों के सापेक्ष तीन ही कर्मचारी तैनात हैं। अल्मोड़ा के जिला सेवायोजन अधिकारी को रानीखेत समेत बागेश्वर का चार्ज है।
जनपद स्थापना के बाद ही जिले में अन्य कार्यालयों के साथ ही सेवायोजन अधिकारी कार्यालय खुला। परंतु इन दिनों सेवायोजन विभाग स्वयं ही रोजगार के लिए युवाओं की तलाश में है। यहां पर दिसबर 2021 से जिला सेवायोजन अधिकारी का पद रिक्त है। अल्मोड़ा की जिला सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मसत्तू को रानीखेत के साथ ही बागेश्वर का चार्ज है। आ
हरण वितरण का कार्य महाप्रबंधक उदयोग के पास है। गत सप्ताह संगणक का तबादला भी बिना प्रतिस्थानी के कर दिया जिससे बेरोजगारों को करियर काउंसलिंग, रोजगार मेले, कोचिंग जैसी सुविधाएं नहीं दी जा पा रही हैं तथा सरकार की योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा यहां पर एकाउंटेंट तक नहीं है जिससे विभागीय डाटा व लेखा जोखा का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कनिष्ठ सहायक, अनुसेवक आदि के पद भी रिक्त हैं।
पद रिक्त होने के कारण यहां आने वाले बेरोजगारों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और कार्यालय से रोजगार संबंधी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। संगणक का पद रिक्त होने से यहां पर सरकार द्वारा दी बेरोजगारों को दी जाने वाली कोचिंग भी मजाक बन चुकी है।
सेवायोजन मंत्री ही हैं प्रभारी मंत्री
बागेश्वर। जनपद के सेवायोजन अधिकारी कार्यालय के यह हाल होना इसलिए अचंभित होता है कि यहां के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा हैं तथा प्रदेश में सेवायोजन विभाग भी उन्हीं के पास है। ऐसे में सेवायोजन विभाग का इस हाल में होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विभाग में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। जिससे दिक्कतें आ रही हैं। व्यवहारिक व विभागीय दिक्कतों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
– भगवती धर्मसत्तू, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी
