हॉकी इंडिया को जल्द से जल्द चुनाव का संदेश भेजेगा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लुसाने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने शनिवार को हॉकी इंडिया के साथ स्थिति के बारे में कहा कि एफआईएच हॉकी इंडिया के प्रशासकों की समिति को एक आधिकारिक संदेश भेजेगा, जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि भारत की हॉकी शासी निकाय के चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाएं, ताकि आगामी एफआईएच हॉकी …

लुसाने। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड (ईबी) ने शनिवार को हॉकी इंडिया के साथ स्थिति के बारे में कहा कि एफआईएच हॉकी इंडिया के प्रशासकों की समिति को एक आधिकारिक संदेश भेजेगा, जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि भारत की हॉकी शासी निकाय के चुनाव जल्द से जल्द करवाए जाएं, ताकि आगामी एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप खतरे में न पड़े। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप जनवरी 2023 में भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित होना है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय की तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा था कि हॉकी इंडिया ने खेल संहिता के मानदंडों का उल्लंघन किया है जिसके बाद हॉकी इंडिया के संचालन के लिए तीन सदस्यीय प्रशासनिक समिति (सीओए) का गठन किया गया था। इसके अलावा ईबी ने पुष्टि की कि दक्षिण अफ्रीका एफआईएच हॉकी इंडोर विश्व कप 2023 की मेज़बानी करेगा। यह आयोजन पहले कोरोना के कारण स्थगित हो गया था, लेकिन अब इसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका में पांच से 11 फरवरी 2023 के बीच होगा।

ईबी ने यह फैसला भी किया कि एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मैचों को 2023-24 सीज़न से केवल पांच टाइम विंडो (या “ब्लॉक”) में विभाजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया कम से कम अगले तीन संस्करणों के लिए अपनायी जाएगी। ईबी ने कहा कि इससे क्लब प्रतियोगिताओं की योजना बनाने में काफी मदद मिलेगी। कार्यकारी बोर्ड की अगली बैठक चार और पांच नवंबर 2022 को होने वाली एफआईएच कांग्रेस से पहले तीन नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने फोटो शेयर कर आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब, केविन पीटरसन बोले-आप बहुत आगे जाओगे

संबंधित समाचार