हल्द्वानी: चोरों ने तीन ट्रकों से उड़ाए मोबाइल फोन व नगदी
हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन व नगदी साफ कर दी। पीड़ित चालकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है ट्रक चालक राकेश निवासी कैमरी, रामपुर ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वह बीती तीन जुलाई को अलीगढ़ से सीमेंट से भरा ट्रक लेकर गोरापड़ाव आया था। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने तीन ट्रकों को निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन व नगदी साफ कर दी। पीड़ित चालकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है
ट्रक चालक राकेश निवासी कैमरी, रामपुर ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वह बीती तीन जुलाई को अलीगढ़ से सीमेंट से भरा ट्रक लेकर गोरापड़ाव आया था। उसके साथ दो अन्य ट्रक भी थे। देर रात अज्ञात चोरों ने ट्रक के दरवाजे की जाली काटकर नगदी व मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उसने बताया कि उसके ट्रक से दो मोबाइल, 12 हजार की नगदी के अलावा अन्य ट्रकों से मोबाइल फोन और नगदी चोरी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
