अमरोहा : डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। डिलीवरी के दौरान दो बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव इतवारी सिरसा निवासी …
गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। डिलीवरी के दौरान दो बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराया।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव इतवारी सिरसा निवासी अरविंद कुमार ने पत्नी विमलेश को शुक्रवार को डिलीवरी के लिए यहां नेशनल हाईवे पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने रात में दो नवजात को जन्म दिया। इस बीच डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान परिवार की स्टाफ के साथ धक्कामुक्की भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत
इधर, थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव निवासी किसान ने 5 वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब होने पर गांव के एक झोलाछाप के अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि झोलाछाप द्वारा बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया गया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिससे परिजन घबरा गये। आनन-फानन में परिजन उपचार कराने के लिए संभल के अस्पताल में ले गये। वहां उपचार के दौरान मासूम बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद गुस्साये परिजन ग्रामीणों के साथ झोलाछाप के अस्पताल में पहुंच गये तथा वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोगों की झोलाछाप से नोकझोंक भी होने लगी। घंटो तक वहां पर हंगामा होता रहा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : सरकारी जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर, दोषियों पर होगी कार्रवाई
