गोरखपुर: जिला चिकित्सालय में चिकित्सक ने किया महिला मरीज से दुर्व्यवहार, मिली चेतावनी
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिला चिकित्सालय के ओपीडी में अपनी पुत्री के साथ आई महिला मरीज के साथ चिकित्सक ने दुर्व्यवहार किया। जिसे लेकर मामले में पुत्री के फोन करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, साथ ही अस्पताल प्रशासन ने पूरी बात सुनते हुए चिकित्सक को व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी है। मामला …
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिला चिकित्सालय के ओपीडी में अपनी पुत्री के साथ आई महिला मरीज के साथ चिकित्सक ने दुर्व्यवहार किया। जिसे लेकर मामले में पुत्री के फोन करने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, साथ ही अस्पताल प्रशासन ने पूरी बात सुनते हुए चिकित्सक को व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी है।
मामला जिला अस्पताल का है। जहां डॉक्टर को दिखाने एक महिला अपनी बेटी के साथ पहुंची थी, इसी दौरान डॉक्टर और महिला के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। पीड़ित महिला का कहना है कि डॉक्टर द्वारा मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया और जबरदस्ती गार्ड बुलाकर चेंबर से बाहर करा दिया गया। पीड़ित महिला की लड़की का कहना है कि हम तो इलाज कराने आए थे पर डॉक्टर के व्यवहार से क्षुब्ध होकर मैंने इसकी सूचना 1090 पर दी थी।
तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची थी। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर दोनों पक्षों से बात की गई है। पीड़ित महिला को जो दिक्कत या शिकायत थी उसे सुलझा लिया गया है। मरीज और तीमारदार दोनों संतुष्ट हैं। डॉक्टर को उनके व्यवहार के लिए फटकार भी लगाई गई है, आगे से वह अपने व्यवहार पर कंट्रोल करें।
बता दें कि ओपीडी के 30 नंबर चैंबर में बैठने वाले डॉक्टर महेश चौधरी की शिकायत पहले भी आती रही हैं। उनके व्यवहार को लेकर अस्पताल प्रशासन को भी कई बार बीच-बचाव करना पड़ा है।जानते हैं क्या कहना है अस्पताल प्रशासन और उस पीड़ित महिला की बेटी का इस मामले में।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सात चिकित्सकों के तबादले के बाद जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों का टोटा, मरीज परेशान
