बाराबंकी : 4 अगस्त को होगा पंचायत उपचुनाव का मतदान, जारी हुई अधिसूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार । जिले में किन्हीं कारणों से रिक्त हुई क्षेत्र पंचायत , ग्राम पंचायत और , ग्राम सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आदर्श सिंह ने चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी है। हैदरगढ़ ब्लाक के रनापुर सीट अनुसूचित जाति, फतेहपुर सिरौली महराज प्रथम महिला के लिए …

बाराबंकी, अमृत विचार । जिले में किन्हीं कारणों से रिक्त हुई क्षेत्र पंचायत , ग्राम पंचायत और , ग्राम सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आदर्श सिंह ने चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी है।

हैदरगढ़ ब्लाक के रनापुर सीट अनुसूचित जाति, फतेहपुर सिरौली महराज प्रथम महिला के लिए पूरे डेलई आल्हन मऊ अनारक्षित तो वहीं सिरौलीगौसपुर के मैलाराय गंज द्वितीय कोई महिला सीट के लिए आरक्षित किया गया है। ब्लाक बंकी , रामनगर, फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर, बनीकोडर,निन्दूरा ,मसौली, सूरतगंज हरख और दरिया बाद ब्लाक के 7 ग्राम पंचायतों में प्रधानी के साथ साथ 70 ग्राम सदस्यों के चुनाव के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी गई है ।

चुनाव पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता से कराने के लिए 12 अधिकारियों को चुनाव निर्वाचन अधिकारी एवं 12 चुनाव सहायक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

ये है उपचुनाव का कार्यक्रम
नामांकन पत्रों को जमा करने की अन्तिम तिथि -20 जुलाई 1 बजे से 4 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच –21 जुलाई को जांच पूरी होने तक
पर्चा वापसी –22 जुलाई 1 बजे से 3 बजे तक
प्रतीक आवंटन-22 जुलाई–3 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान —4 अगस्त सुबह 7 बजे से 5 बजे शाम तक
मतगणना –5 अगस्त सुबह आठ से मतगणना पूरी होने तक

यह भी पढ़ें –अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के इस बयान पर कसा तंज, कहा- कहीं ये असंसदीय शब्द तो नहीं

संबंधित समाचार