हरदोई : गल्ला मंडी में आढ़त से दिन-दहाड़े सवा लाख की लूट, पुलिस के लिए चुनौती बनी घटना
हरदोई, अमृत विचार । यूपी पुलिस के सुरक्षा-व्यवस्था के दावों की रोज पोल खुल रही है। दिन-दहाड़े लूट जैसी घटनाओं से व्यापारियों में ख़ासा रोष है। ताजा घटना हरदोई से है जहां नवीन गल्ला मंडी में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाश गल्ला व्यापारी की आढ़त से सवा लाख रुपए से भरी गोलक लूट कर फरार हो …
हरदोई, अमृत विचार । यूपी पुलिस के सुरक्षा-व्यवस्था के दावों की रोज पोल खुल रही है। दिन-दहाड़े लूट जैसी घटनाओं से व्यापारियों में ख़ासा रोष है। ताजा घटना हरदोई से है जहां नवीन गल्ला मंडी में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाश गल्ला व्यापारी की आढ़त से सवा लाख रुपए से भरी गोलक लूट कर फरार हो गए।
इस तरह हुई वारदात से व्यापारियों में गुस्सा फैल गया। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के नई बस्ती रेलवे गंज निवासी अनिल कुमार गुप्ता की नवीन गल्ला मंडी में अयोध्या प्रसाद-प्रेमचन्द्र के नाम से आढ़त है। शनिवार को लगभग 11:30 बजे बिजली गुल हो जाने पर व्यापारी बाहर पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। आढ़त पर तौल हो रही थी। वहीं पर गल्ला लाने और ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार लगी हुई थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आढ़त पर पहुंचे। मौका पाकर दोनों युवक आढ़त पर रखी गोलक जिसमें लगभग सवा लाख रुपए,कई बैंकों की चेकबुक, खरीद-फरोख्त के पर्चे व कुछ ज़रूरी कागज़ात रखे हुए थे,उठा ले गए। इसका पता होते ही गल्ला मंडी में हड़कंप मच गया।
आसपास के व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने दो युवकों को गोलक उठा कर बाइक से जाते हुए देखा था। व्यापारियों के बीच पनप रहे गुस्से की भनक लगते ही एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय और गल्ला मंडी चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। व्यापारियों का कहना था कि इस तरह से उनकी सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहें हैं।
यह भी पढ़ें –मथुरा: लूट करने से पहले ही चढ़ गए खाकी के हत्थे, बना रहे थे योजना
