गाजीपुर : मीडिया की वैन से करते थे गांजे की तस्करी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शनिवार को बिहार सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्थानीय खबरिया चैनल के ओबी वैन वाहन से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार कर्मनाशा नदी पुल पर वाहनों की तलाशी के दौरान ओबी वैन के अंदर 350 किग्रा गांजा …

गाजीपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में शनिवार को बिहार सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्थानीय खबरिया चैनल के ओबी वैन वाहन से भारी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की गयी।

पुलिस के अनुसार कर्मनाशा नदी पुल पर वाहनों की तलाशी के दौरान ओबी वैन के अंदर 350 किग्रा गांजा बरामद किया गया।
इस मामले में वाहन सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक प्रेस आईडी, माइक व एक अवैध तमंचा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार जमानियां के पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना गहमर पुलिस द्वारा कर्मनाशा नदी के पुल पर चेंकिंग की जा रही थी।

तभी बिहार के बक्सर की तरफ से एक चार पहिया ओबी वैन आयी। इस पर प्रेस का बोर्ड लगा हुआ था। अधिक संख्या में पुलिस बल को देखकर ड्राईवर द्वारा वाहन की रफ्तार बढ़ा दी गयी। इसे पुल पर आते ही बैंरियर लगाकर रोक लिया गया।

आवाज देने पर वाहन का गेट खोलकर 2 व्यक्ति बाहर आये। जिन्हे पक़ड़ लिया गया तथा नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो ड्राइवर ने अपना नाम मोकीबुल हुसैन पुत्र अजीमुद्दीन हुसैन (निवासी असम) बताया। पुलिस ने उसके पास से 01 अवैध तमंचा बरामद किया।
दूसरे ने अपना नाम महिदुल इस्लाम पुत्र अयूब अली (असम निवासी) बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने प्रेस आईडी, न्यूज नॉर्थ ईस्ट लिखा हुआ एक माईक और 33 बंन्डल अवैध गांजा बरामद किया गया।
इसका वजन लगभग 350 किग्रा है। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें –संभल: बरसात क्या हुई…सड़कें ‘स्विमिंग पूल’ बन गईं, देखिए ‘बच्चों की मस्ती’ और धराशाई दावे

संबंधित समाचार