सुल्तानपुर : प्रधानमंत्री के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का लगा विवादित पोस्टर, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, अमृत विचार। प्रयागराज में प्रधानमंत्री का विवादित पोस्टर लगने के बाद अब सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर महंगाई का मजाक उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पोस्टर कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाया गया। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम से संबंधित पोस्टर और वीडियो वायरल होते ही सिटी मजिस्ट्रेट कहकशां …
सुल्तानपुर, अमृत विचार। प्रयागराज में प्रधानमंत्री का विवादित पोस्टर लगने के बाद अब सुलतानपुर के कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर महंगाई का मजाक उड़ाते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पोस्टर कांग्रेस पार्टी की तरफ से लगाया गया। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम से संबंधित पोस्टर और वीडियो वायरल होते ही सिटी मजिस्ट्रेट कहकशां अंजुम ने इसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को पोस्टर लगवाने वाले यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
दरअसल, गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक पोस्टर लगाया गया था। जिसमें एक तरफ साल 2014 और मूल्य 410 रुपये लिखा था। दूसरी तरफ 2022 और मूल्य 1 हजार 53 रुपये लिखा था। सुबह भाजपाइयों ने देखा तो जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी के आदेश पर आनन-फानन में नगर निगम की टीम को बुलाया गया। सुबह 11 बजे पोस्टर को उतार दिया गया।
उधर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा का कहना है कि उन्होंने होर्डिंग भाजपा और स्मृति ईरानी को उनका वादा याद दिलाने के लिए लगाया है। 2014 में गैस सिलेंडर 410 रुपए में बिकता था, तो स्मृति ईरानी किस तरह सड़कों पर व्यवहार करती थीं। मौजूदा समय में गैस सिलेंडर 1 हजार 53 रुपये में बिक रहा है तो उनका क्या रोल है। हमने जनता को यह दिखाने का प्रयास किया है। हम यह चाहते हैं कि जनता को महंगाई और भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जाय। हालांकि, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – मथुरा : कचरे की गाड़ी में पीएम और सीएम की मिली तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
