रामपुर: बस और ट्रक की भिड़ंत में शाहजहांपुर के छह लोगों की मौत, 25 घायल, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। थाना सिविल लाइंस इलाके में शनिवार आधी रात के बाद मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाइपास पर जीरो प्वाइंट के पास सवारियों से भरी डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। थाना सिविल लाइंस इलाके में शनिवार देर रात …

रामपुर। थाना सिविल लाइंस इलाके में शनिवार आधी रात के बाद मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाइपास पर जीरो प्वाइंट के पास सवारियों से भरी डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगो की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। थाना सिविल लाइंस इलाके में शनिवार देर रात मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाइपास पर जीरो प्वाइंट के पास सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।

6 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए

हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। ट्रक मुरादाबाद की तरफ से बरेली की ओर जा रहा था। भीषण टक्कर होने पर चीख-पुकार मच गई। डबल डेकर बस में यात्री बुरी तरह फंसे थे। सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गई।

साथ ही एंबुलेंस भी बुला ली। भीषण हादसे की सूचना पर एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, एडिशनल एसपी डॉ संसार सिंह,सीओ सिटी,सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जिसमें एक महिला के अलावा चार पुरुष शामिल हैं। एक मौत अस्पताल में हुई है।वहीं दो दर्जन के करीब घायलों का इलाज चल रहा है।

एडिशनल एसपी डॉ संसार सिंह ने बताया कि एक खाली ट्रक मुरादाबाद की तरफ से आ रहा था और बस शाहजहांपुर की तरफ से आ रही थी। बाईपास पर दोनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है, घायलों में एक की हालत गंभीर है। मृतकों में शाहजहांपुर निवासी नसीम (52), समी उल हक (35) और साक्षी (26) की शिनाख्त हो गई है, 3 लोगों की शिनाख्त की कोशिश जारी है।

रामपुर में हुए हादसे पर पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया शोक

रामपुर में हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टि्वट करते हुए कहा है कि हादसा काफी दुखदायी है इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवदेना प्रकट करने के साथ घायलों के लिए स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्विट करके शोक संवेदना व्यक्त की है।

पढ़ें-अमेठी: हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार