18 महीने में कोरोना से यूं जीती जंग, भारत ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया
नई दिल्ली। कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिये लगातार कवायत जारी है जिसके चलते भारत ने 200 करोड़ वेक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया है। 16 जनवरी 2021 को पीएम मोदी ने वेक्सीनेशन प्रोग्राम को भारत में लॉन्च किया था इसके बाद युद्धस्तर पर काम हुआ बतादें कि भारत (India) ने कोरोना वायरस के साथ जंग …
नई दिल्ली। कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिये लगातार कवायत जारी है जिसके चलते भारत ने 200 करोड़ वेक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया है। 16 जनवरी 2021 को पीएम मोदी ने वेक्सीनेशन प्रोग्राम को भारत में लॉन्च किया था इसके बाद युद्धस्तर पर काम हुआ
बतादें कि भारत (India) ने कोरोना वायरस के साथ जंग में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। देश ने 200 करोड़ वैक्सीनेशन (Vaccination) का आंकड़ा छू लिया। भारत ने ये आंकड़ा मात्र 18 महीने में ही पार कर लिया। कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने 16 जनवरी 2021 को की थी। देश में अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज दी जा रही है, तो वहीं 12 साल से कम के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
3 जनवरी को भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड मिली थी। जिसके बाद 16 जनवरी को भारत में हेल्थ केयर वर्करों से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक 200 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 200 करोड़ वैक्सीन डोज का ये सफर भारत में 18 महीनो में पूरा किया।
100 करोड़ से 200 करोड़ का सफर
100 करोड़ टीके के डोज तक पहुंचने में 277 दिन लगे। भारत में 548 दिनों में कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ डोज दी गई। देश में कुल 6 कोविड वैक्सीन हैं जिसमें से 5 टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं। इनमें कोवीशील्ड, कोवैक्सीन, Corbevax, Covovax और Sputnik V शामिल हैं। 27 अगस्त 2021 को पहला मौका था जब एक दिन में 1 करोड़ टीके के डोजेज लगाए गए थे। 17 सितंबर को एक दिन 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई थी।
- 24 फरवरी 2021- 1 करोड़ डोज
- 29 अप्रैल 2021- 15 करोड़ डोज
- 13 जून 2021- 25 करोड़ डोज
- 7 अगस्त 2021- 50 करोड़ डोज
- 21 अक्टूबर 2021- 100 करोड़ डोज
- 7 जनवरी 2022- 150 करोड़ डोज
- 19 फरवरी 2022- 175 करोड़ डोज
- 16 जुलाई 2022- 200 करोड़ डोज
वैक्सीनेशन के आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं-
- कोरोना के खिलाफ जंग में अगर जीत मिली है तो उसकी मुख्य वजह वैक्सीनेशन है। कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 101.90 करोड़ से ऊपर लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है।
- वहीं अगर दूसरी डोज की बात करें तो ये आंकड़ा 92.59 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है।
- बूस्टर डोज में भी इजाफा देखने को मिला है. सरकार ने अब तक 5.49 करोड़ लोगों को बूस्टर डोज भी लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Corona Update: देश में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए केस, 49 मरीजों की मौत
