मुरादाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, मरीजों की हुई जांच, बांटी दवा
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को टाउनहॉल, फकीरपुरा, झांझनपुरा सहित 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 55 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज चिकित्सकों ने किया। मेले में बुखार के मरीजों को परामर्श देने के साथ ही कई को चिकित्सकों ने डेंगू, मलेरिया की जांच कराने के लिए कहा। मेले में महिला, पुरुष …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को टाउनहॉल, फकीरपुरा, झांझनपुरा सहित 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 55 केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज चिकित्सकों ने किया। मेले में बुखार के मरीजों को परामर्श देने के साथ ही कई को चिकित्सकों ने डेंगू, मलेरिया की जांच कराने के लिए कहा।
मेले में महिला, पुरुष और मासूम मरीजों का इलाज और जांच कर निशुल्क दवाएं भी बांटी गई। परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देने के साथ ही आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनाकर भी बनाया गया।
अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार का कहना है कि 26 नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। बुखार के मरीजों की विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें:- कन्नौज: तालग्राम उपद्रव के बाद हटाए गए DM, 12 दिन पहले ही संभाली थी कमान
