बाराबंकी: कुंतेश्वर धाम परिसर में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के प्रसिद्ध कुन्तेश्वर महादेव मंन्दिर पर रात में रुके एक अज्ञात ब्यक्ति की मौत हो गई। सुबह मंदिर परिसर की साफ-सफाई के दौरान मंदिर के पुजारी आदि को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने इसकी सूचनाकी बदोसरांय पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस …

बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के प्रसिद्ध कुन्तेश्वर महादेव मंन्दिर पर रात में रुके एक अज्ञात ब्यक्ति की मौत हो गई। सुबह मंदिर परिसर की साफ-सफाई के दौरान मंदिर के पुजारी आदि को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने इसकी सूचनाकी बदोसरांय पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कुन्तेश्वरधाम के साधू शीतल प्रसाद ने बताया कि रात मे यह ब्यक्ति सायकिल व उसमे बंधी एक बोरी के साथ आया। मंन्दिर परिसर में रुका रात में उससे भोजन करने को भी कहा गया किन्तु भोजन नहीं किया। मंदिर परिसर में लगे बरगद वृक्ष के नीचे पडे़ तखत पर लेट गया। सुबह उसके न उठने पर पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो गई थी । मन्दिर के कार्यकर्ता द्वारा सूचना कोतवाली बदोसरांय पुलिस को दी गई।मौके पर पंहुची कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की बोरी मे कन्नी बसुली सुहौल आम की गिठुली मिलीं है।

मृतक की कोई आई डी प्रूफ नहीं मिला जिससे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकरम संदीप मौर्याकुन्तेश्वरधाम उत्थान समिति के अध्यक्ष जयचन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें-मुरादाबाद: आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार, नागफनी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

संबंधित समाचार