WI vs BAN : बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, तैजुल इस्लाम ने चटकाए पांच विकेट
गयाना। बांग्लादेश ने तैजुल इस्लाम (10 ओवर, 28 रन, पांच विकेट) के पंजे की बदौलत वेस्टइंडीज को तीसरे एकदिवसीय मैच में चार विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। वेस्टइंडीज ने खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा, जिसे उन्होंने नौ गेंदें रहते ही …
गयाना। बांग्लादेश ने तैजुल इस्लाम (10 ओवर, 28 रन, पांच विकेट) के पंजे की बदौलत वेस्टइंडीज को तीसरे एकदिवसीय मैच में चार विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। वेस्टइंडीज ने खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा, जिसे उन्होंने नौ गेंदें रहते ही हासिल कर लिया। यह तीन मैचों की श्रंखला का तीसरा मुकाबला था जिसे जीतकर बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज की ओर से कप्तान निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 73 रन बनाये, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला।
Caribbean consolation for Bangladesh ?
Skipper shows fight for West Indies ?
Taijul Islam the hero ?All the talking points from the final match of the #WIvBAN ODI series ?https://t.co/WRg9RwtZRY
— ICC (@ICC) July 17, 2022
निकोलस ने 109 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा केसी कार्टी ने 33(66), रोमारियो शेफर्ड ने 19(22) और रॉवमैन पॉवेल ने 18(29) रन बनाये। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने अपने एकदिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए पांच विकेट झटके। इसके अलावा नासम अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान को दो-दो विकेट हासिल हुए जबकि मोसद्देक हुसैन ने एक विकेट लेते हुए विंडीज को 178 रन पर ऑल आउट कर दिया। बांग्लादेश ने 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नजमुल हसन शांतो (01) का विकेट जल्दी खो दिया। इसके बाद कप्तान तमीम इकबाल (34) ने लिटन दास के साथ 50 रन की साझेदारी की। गुडाकेश मोती की गेंद पर तमीम के आउट होने के बाद लिटन ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया।
उन्होंने 65 गेंदें खेलकर पांच चौकों और एक छक्के की सहायता से 50 रन बनाये। अफीफ हुसैन (0) और मोसद्देक हुसैन (14) का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद बांग्लादेश न्यून लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच से कभी बाहर नहीं हुई और महमदुल्लाह (26), नूरुल हसन (32) एवं मेहदी हसन (16) की बदौलत 48.3 ओवर में 179 रन बना लिये। मोती ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिये लेकिन वह कैरिबियाई टीम के लिये काफी नहीं रहा। वेस्ट इंडीज को अब 20 जुलाई से भारत की मेज़बानी करनी है जबकि बांग्लादेश ज़िम्बाब्वे का दौरा करेगी।
ये भी पढ़ें : Tamim Iqbal T20 Retirement : बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल का टी20 से संन्यास, जानिए वजह
