आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो उम्मीदवार बैंकिंग की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने के इंतजार में थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें ये ऑनलाइन ibps website पर जारी किया गया है। आप यहां दिए गए डायरेक्ट …

जो उम्मीदवार बैंकिंग की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आने के इंतजार में थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें ये ऑनलाइन ibps website पर जारी किया गया है। आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने ऑफिस असिस्टेंट या क्लर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाली कार्यालय सहायक परीक्षा के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आरआरबी क्लर्क पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून, 2022 को समाप्त हो गई है। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

ऐसे करें डाउनलोड 

  • उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट –ibps.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘Click here to Download Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-RRBs-XI-Office Assistants’
  • लॉग इन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

बता दें उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 को 14 अगस्त, 2022 तक डाउनलोड कर सकते हैं। सभी को इस कॉल लेटर को परीक्षा हॉल में ले जाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसके बिना उन्हें परीक्षा लिखने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- झारखंड के स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को हो रही थी छुट्टी, जांच के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

 

 

संबंधित समाचार