लखनऊ : नगर निगम की चलती गाड़ी पर युवक का स्टंट, वीडियो वायरल….क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देर रात राजधानी के पुराने शहर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में डोर-टू-डोर नगर निगम की कचरा ढ़ोने वाली गाड़ी के ऊपर एक शख्स पुशअप करने के अलावा स्टंट मारता कैद हो गया। बैकग्राउंड में शक्तिमान का गाना बज रहा है। पशुअप करने के बाद चलती गाड़ी …

लखनऊ। देर रात राजधानी के पुराने शहर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में डोर-टू-डोर नगर निगम की कचरा ढ़ोने वाली गाड़ी के ऊपर एक शख्स पुशअप करने के अलावा स्टंट मारता कैद हो गया। बैकग्राउंड में शक्तिमान का गाना बज रहा है।

पशुअप करने के बाद चलती गाड़ी की छत पर अचानक से खड़ा हो गया। जब यह वीडियो ट्रेंड होने लगा तब नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। जांच में पता चला कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है।

बता दें कि देर रात समता मूलक चौराहे से नगरनिगम आरआर विभाग की ओर जाने वाले बंधा रोड पर स्टंटबाजी की गई। करीब 24 सेकण्ड के वायरल वीडियो में युवक चलती गाड़ी की छत पर पुशअप करता है। इसके बाद शक्तिमान गाने की तर्ज पर वह कुछ सेकण्ड के लिए खड़ा हो जाता है। हालांकि, बैलेंस बिगड़ने के कारण वह मुंह के बल गिर जाता है।

रविवार की सुबह वीडियो के ट्रेंड होने पर नगर निगम के अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। बैहरहाल वीडियो में गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जांच में पता चला कि जिस गाड़ी की छत पर चढ़कर युवक स्टंटबाजी कर रहा है। वो ईको ग्रीन गाड़ी है जो डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने के लिए दी गई है। सुबह यह गाड़ियां जोन के हिसाब से घरों से निकलने वाला गीला और सूखा कचरा एकत्र करने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : स्टंटबाज की रफ़्तार पर पुलिस ने लगाया एमवी एक्ट का ब्रेक… पढ़ें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार