हरदोई : कैंसर पीड़ित पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, इलाज के लिए रखे रुपये और जेवर भी ले गयी साथ
हरदोई, अमृत विचार। हर दुख-सुख में काम आने के लिए ही पति-पत्नी का रिश्ता बनाया गया है। लेकिन एक ऐसा वाकया यूपी के हरदोई से सामने आया है जहां इस रिश्ते पर भी यकीन करना बेहद मुश्किल हो गया है। हरदोई में कैंसर से जूझते हुए पति को छोड़ कर उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग …
हरदोई, अमृत विचार। हर दुख-सुख में काम आने के लिए ही पति-पत्नी का रिश्ता बनाया गया है। लेकिन एक ऐसा वाकया यूपी के हरदोई से सामने आया है जहां इस रिश्ते पर भी यकीन करना बेहद मुश्किल हो गया है। हरदोई में कैंसर से जूझते हुए पति को छोड़ कर उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई। इतना ही नहीं अपने साथ दोनों बच्चियों के अलावा इलाज के लिए लोगों की मदद के तौर पर मिले 1 लाख 45 हज़ार रुपए और ज़ेवर भी ले गई। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
बताया गया है कि कासिमपुर थाने के गौसगंज नेवादा निवासी आफताब आलम की शादी करीब 7 साल पहले उन्नाव ज़िले के गंज मुरादाबाद के मोहल्ला टेढ़ी बाज़ार निवासी दिलदार की पुत्री शबनम के साथ हुई थी। आफताब की दो बेटियां 4 साल की बरीरा और 2 साल की समायरा है। आफताब आलम कैंसर से जूझ रहा है। इससे पहले शबनम उसे इस हालत में छोड़ कर अपने मायके चली गई थी। उसने पति और ससुराल वालों पर दबाव बनाने के लिए कोर्ट-कचहरी की, लेकिन कुछ लोगों ने आफताब की बीमारी का हवाला दिया, पंचायत भी हुई,तब कही शबनम पति के साथ रहने को राज़ी हुई।
आफताब आलम को इलाज के लिए मुख्यमंत्री से भी मदद मिल चुकी है। लाखो रुपए खर्च होने के बाद भी वह अभी तक चारपाई से उठ नहीं सका। 15 जुलाई (शुक्रवार) को शबनम अपनी दोनों बच्चियों के अलावा इलाज के लिए रखे 1,45 हज़ार रुपए और लगभग 20 ग्राम सोने के ज़ेवर ले कर वहीं गौसगंज के रहने वाले अपने प्रेमी शाहिद पुत्र ज़ाहिद के साथ फरार हो गई। शबनम के इस तरह गायब होने से जब उसकी तलाश की गई तब उसकी इस हरकत का पता चला। आफताब ने गौसगंज पुलिस चौकी में इसकी तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें –बरेली: रात में सोते वक्त महिला की हत्या, घर के बाहर सो रही थी मृतका
