बहराइच : जंगल से निकलकर ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला, दहशत में हैं लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार। कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के विशुनापुर गांव निवासी ग्रामीण रविवार दोपहर में मवेशियों को घास चराने खेत को गया था। तभी जंगल से निकलकर आए बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा ग्रामीण बाल बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग …

मोतीपुर/ बहराइच, अमृत विचार। कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के विशुनापुर गांव निवासी ग्रामीण रविवार दोपहर में मवेशियों को घास चराने खेत को गया था। तभी जंगल से निकलकर आए बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा ग्रामीण बाल बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ग्रामीण की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर हाल बेहाल है।

कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में बाघ और तेंदुए के हमले निरंतर जारी है। वन्यजीव प्रभाग के कतरनियाघाट रेंज के ग्राम विशुनापुर निवासी जंग बहादुर (57) पुत्र घोंघे रविवार को अपने एक अन्य साथी के साथ मवेशियों को घास चरा रहा था। दोनों एक स्थान पर बैठे थे।

दोपहर में डेढ़ बजे के आसपास जंगल से निकलकर आए बाघ ने जंग बहादुर पर पीछे से हमला कर दिया। जंग बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। सभी ने शोर मचाया। इस पर बाघ जंग बहादुर के क्षत विक्षत शव को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। ग्राम प्रधान बसंतलाल और अंबा के प्रधान इकरार अंसारी ने रेंज कार्यालय में सूचना दी। सुजौली चौकी इंचार्ज पंकज यादव, वन क्षेत्राधिकारी वीके मिश्रा, वन दरोगा पवन शुक्ला, जमुना विश्वकर्मा, हरिशंकर पांडेय, फील्ड सहायक मंसूर अली, शिवम समेत अन्य पहुंचे। सभी ने ग्रामीणों से वार्ता की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें –बरेली: NEET का पेपर देने आए परीक्षार्थियों का हंगामा, फोटो कॉपी नहीं थी तो गेट पर रोका

संबंधित समाचार