रामपुर: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करके उसके शव को जलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। थाना सैफनी के गांव बंदार निवासी गुड्डो पत्नी मोहर सिंह की पुत्री कविता की शादी अब से करीब चार वर्ष पूर्व टिंकू पुत्र धारा सिह …

रामपुर, अमृत विचार। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करके उसके शव को जलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है।

थाना सैफनी के गांव बंदार निवासी गुड्डो पत्नी मोहर सिंह की पुत्री कविता की शादी अब से करीब चार वर्ष पूर्व टिंकू पुत्र धारा सिह निवासी रुपपुर के साथ की थी। परन्तु टिंकू व टिंकू के घर वाले शादी मे दिए गए दान दहेज से खुश नही थे टिंकू व उसके परिवार के लोगों द्वारा शादी के कुछ दिन बाद से कविता को दहेज के लिये प्रताणित किया जाने लगा था।

टिंकू व उसके परिजन कविता से दहेज मे एक बुलरो कार व एक भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर गुरुवार की रात्रि में टिंकू ने अपने परिजन के साथ मिलकर कविता की हत्या करके कविता के परिजनो को बिना बताये अन्तिम संस्कार शमशान घाट में ले जाकर जला दिया था।

अधजली अवस्था में कविता के शव को मिट्टी में दबा दिया था गुड्डो की तहरीर के आधार पर पति टिंकू, धारा सिंह, बालदेई सास, समेत काफी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। एस आई हारून खान द्वारा शमशान घाट में पहुंचकर मृतका कविता के शव को तलाश किया। तो शव अधजली अवस्था में शमशान घाट में मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस ने इस मामले में टिंकू, धारा सिंह को शाहबाद बिलारी रोड पर स्थित हनुमान मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:- बहराइच : सावन का पहला सोमवार कल, डीएम और एसपी ने परखी सुरक्षा-व्यवस्था

संबंधित समाचार