वाराणसी : रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गयी अवैध कफ सिरप की 3355 बोतलें, नशे के लिए होता है इस्तेमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। कैंट रेलवे स्‍टेशन से जीआरपी और ड्रग विभाग ने कोडीन से बनी अवैध कफ सिरप की 3355 बोतलों के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 100-100 मिलीग्राम की इन बोतलों की कुल कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। इस सिरप का इस्‍तेमाल नशे के लिए किया जाता है। …

वाराणसी, अमृत विचार। कैंट रेलवे स्‍टेशन से जीआरपी और ड्रग विभाग ने कोडीन से बनी अवैध कफ सिरप की 3355 बोतलों के साथ 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 100-100 मिलीग्राम की इन बोतलों की कुल कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। इस सिरप का इस्‍तेमाल नशे के लिए किया जाता है। पकड़े गए लोगों में 15 पश्चिम बंगाल और एक वाराणसी का है। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि सिरप वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी।

बता दें कि इसके पहले भी अलग-अलग स्‍थानों से कई बार नशे के लिए कोडीन तत्‍व से बकी सिरप का इस्‍तेमाल पकड़ा जा चुका है। ड्रग्‍स के तस्‍कर इसे नशे के लिए नशेड़ियों तक पहंचाते हैं। पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पुलिस कोडीन तस्कर गिरोह के बारे में और जानकारी जुटा रही है।

जानकारों का कहना है कि ऐसी सिरप बिना डॉक्‍टर की सलाह के मरीज को नहीं दी जा सकती। यह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद ड्रग्‍स तस्‍कर इसे ड्रग्‍स सप्‍लीमेंट के तौर पर बेचते हैं।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: मुसलमानों को जागरूक करेगी ”भारत का मुसलमान”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता