संभल: बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया बिजलीघर का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। विकासखंड रजपुरा क्षेत्र में स्थित हिरौनी बिजलीघर से जुड़े किसानों को डीएम के आश्वासन मिलने के बाद भी शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों की खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी है। रविवार को बिजली की कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर बिजली विभाग …

संभल/रजपुरा, अमृत विचार। विकासखंड रजपुरा क्षेत्र में स्थित हिरौनी बिजलीघर से जुड़े किसानों को डीएम के आश्वासन मिलने के बाद भी शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों की खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी है। रविवार को बिजली की कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

रजपुरा विकासखंड के गांव हिरौनी में स्थित सब स्टेशन से करीब एक दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। पिछले 15 दिनों से किसानों को दो से तीन घंटा ही बिजली मिल पा रही है। जिसकी वजह से किसानों की गन्ना, मक्का, बाजरा आदि अन्य फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है। बिजली की कटौती से परेशान किसानों ने तीन पहले डीएम मनीष बंसल से बिजली की समस्या से फोन कर अवगत कराया था। शिकायत को सुनकर डीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम से शिकायत करने के बाद एक दिन तो बिजली ठीक ठाक आई लेकिन फिर इसके बाद पुराने ढर्रे पर आ गई।

जिससे गुस्साए भिरावटी, हिरौनी, सैतुआ, गुरैठा, रजावली, सिधौली पूर्वी, कनुआ, ईसापुर वरोरा आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजलीघर का घेराव किया। ग्रामीणों के बात करने पर कर्मचारियों ने बताया कि बिजलीघर पर पांच पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं और ओवर लोडिंग की वजह से बार बार बिजली ट्रिप हो रही है। पुनीत दुबे एसडीओ धनारी ने बताया कि हिरौनी बिजली घर पर ओवरलोडिंग को देखते हुए एक दस एमवीए ट्रांसफार्मर की जरूरत है।

जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान हरपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, योगेश, उमेश, राजपाल, दानवीर, रामनिवास, काले, शिव शंकर, प्रेम शंकर, रामप्रकाश, ज्ञान प्रकाश , रामचंद्र, ज्ञानचंद, नेपाल सिंह, दिगपाल सिंह, रामनिवास यादव, राजाराम सिंह, राजू, देवेश शर्मा, रामबाबू, भूपसिंह, अमरपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: कार में लिफ्ट देकर नकदी लूटने वाले गिरफ्तार

संबंधित समाचार