बाराबंकी : बीच सड़क पर कार ने युवक को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
रामसनेहीघाट /बाराबंकी, अमृत विचार । कोतवाली राम सनेही घाट में विवार देर रात डेरी पर दूध देकर घर वापस जा रहे 32 वर्षीय युवक को लखनऊ से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत ग्राम …
रामसनेहीघाट /बाराबंकी, अमृत विचार । कोतवाली राम सनेही घाट में विवार देर रात डेरी पर दूध देकर घर वापस जा रहे 32 वर्षीय युवक को लखनऊ से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
कोतवाली रामसनेहीघाट अंतर्गत ग्राम पंचायत हथौंधा क्षेत्र के सनाकापुर गांव निवासी 32 वर्षीय रन बहादुर उर्फ रिंकू सिंह प्रतिदिन की तरह रविवार की शाम को भी गांव से बाहर सड़क के उस पार नरोखर मोड़ पर स्थित दूध डेरी पर दूध देने गया था। दूध देने के बाद वह वापस घर लौट रहा था तभी दोनों रोडों के बीच बने डिवाइडर पर रोड क्रॉस करने के लिए खड़ा था तभी लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या यूपी 40 ए एफ 25 27 ने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिससे रिंकू उछल कर काफी दूर जा गिरा। कार इतनी तेज थी कि डिवाइडर के बीच में काफी दूर तक जाकर बीच डिवाइडर में फंस गई ।
दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को सूचना दी। परिजन गंभीर रूप से घायल रिंकू को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया व मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें –पीलीभीत: खेत के किनारे मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के मिले निशान
