बरेली कॉलेज का आजाद छात्रावास जल्द होगा दुरुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज का रविवार को 185वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य ओपी राय ने शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों की उपस्थिति में शहीद स्तंभ व सभी महापुरुषों की मूर्तियों पर फूल और मालाएं चढ़ाईं। इसके बाद सेमिनार कक्ष के सामने 11 पौधे रोपे गए। प्राचार्य ने आदेश दिया कि 15 अगस्त के पूर्व …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज का रविवार को 185वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य ओपी राय ने शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों की उपस्थिति में शहीद स्तंभ व सभी महापुरुषों की मूर्तियों पर फूल और मालाएं चढ़ाईं। इसके बाद सेमिनार कक्ष के सामने 11 पौधे रोपे गए। प्राचार्य ने आदेश दिया कि 15 अगस्त के पूर्व परिसर में लगी सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई व रंग रोगन किया जाए।

सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पास हुआ और प्राचार्य ने आदेश दिया कि 15 अगस्त से पहले परिसर में मां सरस्वती की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके अलावा वर्षों से बंद पड़े आजाद छात्रावास का प्राचार्य ने सभी शिक्षकों के साथ दौरा किया और वहां लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को साफ करवा कर उन पर माल्यार्पण किया।

सेमिनार कक्ष में संवाद के दौरान बरेली कॉलेज के इतिहास के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। एमएड विभाग की डा. अजिता तिवारी ने कॉलेज का गीत प्रस्तुत किया। डा. एसी त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को बरेली कालेज की परंपरा के अनुसार ही अकादमी गति बनाए रखनी है।चीफ प्राक्टर डा. आलोक खरे ने कालेज के विज्ञान संकाय की समृद्ध परंपरा और दक्षता का विस्तार से जिक्र किया।

डा. वीपी सिंह ने कॉलेज पर रचित कविता का पाठ किया। डा. विकास शर्मा ने उस गौरव को व्यक्त किया जो बतौर यहां के विद्यार्थी उन्हें महसूस हुआ। इस बात का उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रावास को शीध्र ही दुरुस्त कराया जायेगा। इस अवसर पर डा. एनबी सिंह, डा. स्वदेश सिंह, डा. कमल सक्सेना, डा. एपी सिंह, शकुंतला, डा. सुषमा, जितेन्द्र मिश्रा, डा. नवीन उपरेती, डा. आनंद लखटकिया सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर सिफारिश भी नहीं आ रहीं काम, विधायक, सांसद के परिजन और रिश्तेदार भी हो रहे फेल

संबंधित समाचार