राष्ट्रपति चुनाव का मतदान होगा आज, यूपी में विधायकों को दी गई मॉक पोलिंग ट्रेनिंग
लखनऊ। आज देश भर में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। इसी को लेकर लोकभवन में जो मॉक पोल हुआ इसमें BJP के साथ-साथ निषाद पार्टी के भी MLA शामिल हुए। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ। संजय निषाद ने कहा कि पार्टी के विधायकों के एक वोट की वैल्यू देश में सबसे …
लखनऊ। आज देश भर में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे है। इसी को लेकर लोकभवन में जो मॉक पोल हुआ इसमें BJP के साथ-साथ निषाद पार्टी के भी MLA शामिल हुए। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ। संजय निषाद ने कहा कि पार्टी के विधायकों के एक वोट की वैल्यू देश में सबसे ज्यादा है, इसलिए वोट डालने में कहीं कोई गड़बड़ न हो इसलिए ट्रेनिंग कराई जा रही है।
बीजेपी के साथ आना जीत की गारंटी
संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी के साथ आना जीत की गारन्टी है। वहीं ओम प्रकाश राजभर को लेकर उन्होंने कहा कि वो हमारे बड़े भाई हैं और इस दिशा में उन्होंने कुछ कदम तो उठाया है, बाकी फैसला तो उन्हें करना है।
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि इस चुनाव में वोट देते समय प्रिकॉशन बहुत जरूरी है और इसलिए बार-बार विधायकों की ट्रेनिंग कराई जा रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधायक विधान भवन स्थित तिलक हाल में वोट डालेंगे।
दी गई ट्रेनिंग
बीजेपी और सहयोगी दल के विधायकों की ट्रेनिंग में बताया गया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए किस तरह से वोट डाला जाता है।
पढ़ें-लखनऊ : महेशं सुरेशं सुरारातिनाशं विभुं विश्वनाथं विभूत्यङ्गभूषम्….सावन का सोमवार
