बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा मेले में चेन स्नेचरों व पाकेटमारों का गिरोह सक्रिय, पकड़ी गई महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी/रामनगर। लोधेश्वर महादेवा मेले में चेन स्नेचरों का गिरोह भी सक्रिय रहा। पाकेटमारों ने कई लोगों की जेबें साफ की। लेकिन लोगों की शिकायत रहेगी पुलिस प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रही है। लोधेश्वर महादेवा के सावनी मेला के प्रथम सोमवार के दिन एक महिला की चयन खींच ली गई। समाचार विवरण के अनुसार बभनान गांव …

बाराबंकी/रामनगर। लोधेश्वर महादेवा मेले में चेन स्नेचरों का गिरोह भी सक्रिय रहा। पाकेटमारों ने कई लोगों की जेबें साफ की। लेकिन लोगों की शिकायत रहेगी पुलिस प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रही है। लोधेश्वर महादेवा के सावनी मेला के प्रथम सोमवार के दिन एक महिला की चयन खींच ली गई।

समाचार विवरण के अनुसार बभनान गांव से आई सावित्री पत्नी फौजदार ने बताया कि मैं अपने भाई के साथ लोधेश्वर महादेवा पूजा करने के लिए आई थी की गेट के सामने जैसे मैं अंदर प्रवेश कर रही थी उसी समय एक महिला ने मेरे गले से चेन निकाल लिया मैंने पीछे घूम कर उस महिला को पकड़ लिया।

लेकिन मेरी चैन नहीं मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौकी पर मेरे साथ चोर महिला को भी लाई इस संबंध में मैंने उन्हें लिखित प्रार्थना पत्र दिया मुझे पुलिस वालों ने आश्वासन दिया कि आप जाइए मैं इनसे पूछताछ कर लूंगा।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : आरटीओ अफसर बनकर बदमाशों ने लूटा था डीसीएम, पांच गिरफ्तार

संबंधित समाचार