हल्द्वानी: रोटरी क्लब के श्रीष अध्यक्ष और सुनील जोशी चुने गए महासचिव
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। रामपुर रोड स्थित एक होटल में रोटरी क्लब का 57 वां अधिष्ठापन समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशोर कटरू व डॉ. डीके भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद प्रकाश गड़कोटी ने पिछले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। रामपुर रोड स्थित एक होटल में रोटरी क्लब का 57 वां अधिष्ठापन समारोह हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशोर कटरू व डॉ. डीके भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद प्रकाश गड़कोटी ने पिछले वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। फिर वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्रीष पाठक को अध्यक्ष, सुनील जोशी को सचिव चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष पाठक ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि रोटरी क्लब स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पेयजल आदि क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास करेगा। साथ ही गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। नव नियुक्त महासचिव जोशी ने वर्ष 2022- 2023 के प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। चेयरमैन इंस्टालेशन प्रवींद्र रौतेला ने रोटरी क्लब हल्द्वानी के बारे में बताया। अंत में सभी ने नई चुनौतियों के समाधान का संकल्प लेने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी व प्रियाशीं पाठक ने किया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीष पाठक ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें डॉ. बीसी पांडेय को मुख्य संरक्षक, राजीव मल्होत्रा व वीके लाहोटी संरक्षक, अनिल जोशी क्लब प्रशिक्षक, एमसी डालाकोटी व आरआर आर्य उपाध्यक्ष, आरएस कालाकोटी कार्यक्रम सचिव, अनिल कर्नाटक सचिव प्रशासन, प्रियांशी पाठक सचिव आईटी, वीके शर्मा कोषाध्यक्ष, डॉ. यश पांडे सर्जेंट एट आर्म्स बनाए गए हैं। इसके अलावा राकेश अग्रवाल, आरसी पंत, विनोद गड़कोटी, अशोक मित्तल, आरपी सिंह, मनोज साह, पीएस कोहली, गोपाल बिष्ट, विक्रम कार्की को निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
