अयोध्या: घर में पंखे से लटका मिला कारोबारी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मिल्कीपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधौना में 37 वर्षीय एक युवक का शव घर में पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान सूर्य बक्स मिश्र (37) बपुत्र दीनानाथ मिश्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दीनानाथ कस्बे के सब्जी मंडी में …

अयोध्या। मिल्कीपुर थाना क्षेत्र के गांव सिधौना में 37 वर्षीय एक युवक का शव घर में पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान सूर्य बक्स मिश्र (37) बपुत्र दीनानाथ मिश्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दीनानाथ कस्बे के सब्जी मंडी में घर बना कर पत्नी और 10 वर्षीय बेटी के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार दीनानाथ शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की भोर करीब 5 बजे देखा गया तो उसकी लाश रस्सी के सहारे लटकती मिली।

पिता सूर्य बक्स ने बताया कि रविवार को दीनानाथ पैतृक गांव सिधौना घर आकर खाने पीने का कुछ सामान लेकर कुमारगंज में बने घर पर चला गया। मृतक दीनानाथ टॉफी, बिस्किट, पान मसाला, सहित अन्य सामानों का फुटकर दुकानों पर जा जाकर सेलिंग का काम करता था। थाना प्रभारी कुमारगंज विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पढ़ें-गोरखपुर: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, मंदिरों में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

संबंधित समाचार