मेरठ : 19 से 27 जुलाई तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। यूपी सरकार के निर्देशानुसार सावन माह में कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। इसी कड़ी में मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले के सभी स्कूलों में 19 जुलाई से 27 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। डीएम की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक …

मेरठ, अमृत विचार। यूपी सरकार के निर्देशानुसार सावन माह में कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक करवाने के लिए जिला प्रशासन जुट गया है। इसी कड़ी में मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिले के सभी स्कूलों में 19 जुलाई से 27 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। डीएम की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सभी स्कूल 28 जुलाई को खुलेंगे। सभी स्कूलों में आठ दिन का अवकाश रहेगा।

बता दें कि कावड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक डायवर्जन किया जा रहा है। इसके चलते जनपद के सभी स्कूलों को 27 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। इनमें बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई सभी स्कूल शामिल हैं।

स्कूलों की छुट्टी के अलावा सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी की 19 जुलाई को होने वाली पेपर कोड (2003) की परीक्षा भी स्थगित हो गई है। इसका परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय बाद में जारी करेगा। इससे पहले 20 जुलाई से 27 जुलाई तक की सारी परीक्षाएं पहले ही स्थगित की जा चुकी हैं। इसके अलावा 11 और 12 अगस्त की सेमेस्टर के प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: शिक्षकों ड्यूटी छोड़कर बारिश में भीगना पड़ा भारी, बीएसए के निर्देश पर नोटिस जारी

संबंधित समाचार