अयोध्या: बीडीओ को निरीक्षण में अनुचर मिला गैरहाजिर, स्कूल में महज 53 बच्चे ही उपस्थित
अयोध्या। प्रशिक्षु उपजिला मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी संजय यादव ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौला का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुचर अनुपस्थिति मिला। यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में पंजीकृत 115 बच्चों के सापेक्ष महज 53 बच्चे ही उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ …
अयोध्या। प्रशिक्षु उपजिला मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी संजय यादव ने सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरौला का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुचर अनुपस्थिति मिला। यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में पंजीकृत 115 बच्चों के सापेक्ष महज 53 बच्चे ही उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि उपस्थित पंजिका में 15 बच्चों को न तो मौजूद और न ही अनुपस्थिति दिखाया गया था। इसे लेकर प्रधानाध्यापक से पूछताछ की गई है। इसके अलावा विद्यालय में कार्यरत अनुचर गैर हाजिर मिला। सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए ।इसके अलावा सफाई व्यवस्था ठीक ठीक पाई गई। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत मीनू के अनुसार दाल रोटी बनाई गई थी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमा शंकर सिंह, एडीओ सहकारिता अमित सिंह मौजूद रहे।
पढ़ें-बलिया : संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत, पुलिस कर रही जांच
