मुरादाबाद: प्रेमी के साथ जा रही छात्रा को पकड़कर धुना, फिर पुलिस को सौंपा
मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। शादीशुदा युवक के साथ बाइक से जाती इंटर की छात्रा को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर धुनाई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई छात्रा के पिता ने कथित प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना …
मुरादाबाद/भोजपुर, अमृत विचार। शादीशुदा युवक के साथ बाइक से जाती इंटर की छात्रा को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर धुनाई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई छात्रा के पिता ने कथित प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने इंटर की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। छात्रा परिजनों पर प्रेमी के साथ शादी करने का दबाव डालने लगी। प्रेमी पहले से ही शादीशुदा होने और गैर बिरादरी के कारण छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। छात्रा प्रेमी को छोड़कर दूसरे युवक के साथ शादी करने तैयार नहीं हुई। छात्रा ने एक सप्ताह में दो बार घर छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का प्रयास किया।
दोनों बार परिजनों ने प्रेमी जोड़े को रास्ते में ही पकड़ कर धुनाई की और मामल रफा दफा कर दिया। रविवार रात तीसरी बार छात्रा घरवालों को सोते हुए छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही थी। ग्रामीणों ने पीछा कर प्रेमी जोड़े को ढेला नदी के पुल के पास पकड़कर धुनाई लगाई। ग्रामीण छात्रा को घर ले जाना चाहते थे। छात्रा प्रेमी को छोड़कर दूसरे युवक के साथ शादी करने को तैयार नहीं हुई।
रात को हाइवे पर हंगामा होने पर ढेला नदी पर तैनात पुलिसकर्मी प्रेमी जोड़े को थाने ले गए। थाने में भी परिवार पूरी रात छात्रा को घर चलने के लिए मनाता रहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही। दोनों को पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। छात्रा के पिता ने प्रेमी, महिला सहित चार युवकों के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
