बहराइच: बैठक में बोले डीपीआरओ- सभी के घरों पर लगवाएं राष्ट्रीय ध्वज, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सौंपा जिम्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/जरवल। जिले के जरवल विकास खंड मुख्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना के बैनर तले समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का जिम्मा दिया गया। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि डीपीआरओ राज कपूर रहे। बाल विकास परियोजनाधिकारी रूपाली सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। …

बहराइच/जरवल। जिले के जरवल विकास खंड मुख्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना के बैनर तले समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का जिम्मा दिया गया। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि डीपीआरओ राज कपूर रहे। बाल विकास परियोजनाधिकारी रूपाली सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

आंगनबाड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए राजकपूर डीपीआरओ ने कहा कि आप लोग गांव स्तर पर छोटे-छोटे बच्चों को हाथ धुलने के उपरांत ही भोजन करने की बात कहें तथा दाल व हरी सब्जियों का प्रयोग ज्यादा कराएं। पोषाहार का वितरण सभी समय से करें। गांव की मिट्टी से बच्चों को खिलौने बनाने हेतु प्रेरणा भी दें जिससे बच्चों का बौद्धिक विकास भी होगा।

अंत में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अमृत महोत्सव के विषय को लेते हुए हर घर तिरंगा को लेकर आंगनबाड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस आजादी अमृत महोत्सव में आप सभी लोग गांव में राष्ट्रीय ध्वज सभी घरों की छतों पर लगवाएं। बाढ़ राहत क्षेत्र में स्थापित चौकियों के द्वारा महिलाओं को टीकाकरण तथा अन्य निर्देशों को बताएं और जागरूक करें। इस दौरान शैलेंद्र सिंह डिस्टिक कोऑर्डिनेटर रामा फाउंडेशन, नीलम सिंह सुपरवाइजर, अंजू लता सिंह सुपरवाइजर, रीता यादव सुपरवाइजर के साथ सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी की महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-कचरे में पड़ा मिला राष्ट्रीय ध्वज और तरक्षक बल का झंडा, मामला दर्ज

संबंधित समाचार