हरदोई : नहीं सह सका बच्चों से दूरी, तो फांसी लगाकर दे दी जान, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । जेल से छूटे एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और बच्चों को वह उनकी ननिहाल में मिलने गया था। उसके ससुराल वालों ने जेल से छूटने के बाद उसे उसके बच्चों से दूर रखा। इस तरह बच्चों …

हरदोई, अमृत विचार । जेल से छूटे एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और बच्चों को वह उनकी ननिहाल में मिलने गया था। उसके ससुराल वालों ने जेल से छूटने के बाद उसे उसके बच्चों से दूर रखा। इस तरह बच्चों से दूर होने के चलते उसने ससुराल में ही पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार साण्डी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी मान सिंह पुत्र लवकुश की ससुराल कोतवाली शहर के ढोंढपुर गांव में है। मान सिंह को किसी मामले में जेल हो गई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। करीब दो साल पहले मान सिंह के जेल में रहते हुए उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके दोनों बच्चे ननिहाल में रह रहे हैं।

इसी बीच वह जेल से छूट कर घर पहुंचा। वहां कुछ ही दिन रुकने के बाद करीब पांच दिन पहले वह अपने बच्चों की एक झलक देखने के लिए ससुराल पहुंचा। बताया गया है कि वहां उसके साले ने उसे बच्चों से नही मिलने दिया। मान सिंह ने सोंचा था कि पत्नी के बाद वह बाकी ज़िंदगी अपने बच्चों के गुज़ार देगा। लेकिन ससुराल वालों ने उसके इस ख्वाब को तोड़ दिया।

इसके बाद ही मान सिंह ने बच्चों के बगैर ज़िंदगी जीने के फैसले को ठुकराते हुए वही मेंढू में गांव के बाहर अपनी पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार को जब गांव के कुछ लोग उधर से गुज़रे,उन्हे बदबू लगी। इसी के बाद इस तरह की गई आत्महत्या का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: कॉमेडियन उस्मान भारती को जान से मारने की धमकी, Prank वीडियो से बनाई पहचान

संबंधित समाचार