रुद्रपुर: आयरलैंड में जिले के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, मंदीप ने स्वर्ण, चिराग ने रजत, मनोज ने झटका कांस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आयरलैंड में हुई पांच दिवसीय पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में काशीपुर के चिराग बरेठा ने डबल्स में रजत, बाजपुर की मंदीप कौर ने सिंगल्स में स्वर्ण और रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने डबल्स में कांस्य पदक पर हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 13 से 17 जुलाई तक डबलिन …

काशीपुर, अमृत विचार। आयरलैंड में हुई पांच दिवसीय पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में काशीपुर के चिराग बरेठा ने डबल्स में रजत, बाजपुर की मंदीप कौर ने सिंगल्स में स्वर्ण और रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने डबल्स में कांस्य पदक पर हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

13 से 17 जुलाई तक डबलिन आयरलैंड में पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मानपुर रोड काशीपुर निवासी चिराग बरेठा ने पुरुष वर्ग डबल्स में हरियाणा के खिलाड़ी हार्दिक मक्कड़ के साथ खेलकर रजत, मिक्स डबल्स में बाजपुर की मंदीप कौर के साथ खेलकर रजत, रुद्रपुर के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने डबल्स में महाराष्ट्र के निलेश गायकवाड के साथ खेलकर कांस्य और महिला वर्ग में बाजपुर की मंदीप कौर ने सिंगल्स में स्वर्ण, मिक्स डबल्स में चिराग के साथ खेलकर रजत पदक हासिल किया है।

चिराग ने बताया कि चैंपियनशिप काफी कठिन रही। इसलिए वह स्वर्ण से एक कदम पीछे रह गए। चिराग बताते हैं कि वर्ष 2017 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू किया था। पैराबैटमिंटन की बारीकियां सीख कर एक के बाद एक पदक जीतते गए। लखनऊ में कोच द्रोणाचार्य अवार्डी गौरव खन्ना से प्रशिक्षण लेते हैं।

चिराग ने हासिल की उपलब्धियां
चिराग ने बताया कि 1-6 मार्च तक स्पेनिश इंटरनेशनल 2022 लेवल-2 विक्टोरिया गैसेज स्पेन टूर्नामेंट पुरुष डबल्स में स्वर्ण, सिंगल्स में कांस्य, 9-14 मार्च स्पेन में स्वर्ण, 19-24 अप्रैल तक ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में रजत जीत चुके हैं। 5 स्वर्ण, 6 रजत, 3 कांस्य कुल 14 राष्ट्रीय और 4 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य कुल 13 अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर चुके हैं।

संबंधित समाचार