लखनऊ : जिसे समझा था चोर वह निकला मजदूर, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या…पढ़ें पूरा मामला
लखनऊ । राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में उस वक्त इंसानियत तार-तार हो गईं। जब ग्रामीणों ने एक मजदूर को चोर समझकर मार ड़ाला। बता दें कि ग्रामीण मजदूर को सड़क पर पीटते हुए अवध शिल्प ग्राम तक ले गए। जहां उसके मरणासन्न हालत में छोड़कर वह भाग निकले। पुलिस ने मजदूर को अस्पताल में …
लखनऊ । राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में उस वक्त इंसानियत तार-तार हो गईं। जब ग्रामीणों ने एक मजदूर को चोर समझकर मार ड़ाला। बता दें कि ग्रामीण मजदूर को सड़क पर पीटते हुए अवध शिल्प ग्राम तक ले गए। जहां उसके मरणासन्न हालत में छोड़कर वह भाग निकले। पुलिस ने मजदूर को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मजदूर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
बता दें कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के धोधन खेड़ा गांव निवासी श्रवण कुमार (29) मजदूरी कर घर भरण-पोषण करता था। रविवार की देर रात पुलिस को वह गंभीर हालत में वृंदावन कॉलोनी स्थित अवध शिल्प ग्राम के पास पड़ा मिला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मजदूर को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में मृतक के पिता बहादुर की ने घुसवल कला निवासी अनिल रावत व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक नामजद समेत अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
इस प्रकरण पर मृतक के पिता ने बताया कि रविवार देर रात उनका बेटा श्रवण घुसवल कला में किसी काम से गया था। वह अनिल रावत के मकान के सामने खड़ा था। उसे देखकर गांव वाले संदिग्ध समझने लगे और तभी पूरे गांव में चोर-चोर का शोर मच गया। इस पर ग्रामीण श्रवण की तरफ दौड़े तो वह बचने के लिए वहां से भाग खड़ा हुआ। तभी लोगों ने पीछे करके उसे पकड़ लिया। आरोप है कि अनिल रावत व उसके साथी श्रवण को पीटते हुए अवध शिल्प ग्राम तक लाये और यहां उसकी पिटाई कर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। जब पुलिसकर्मियों ने श्रवण को अस्पताल में पहुंचा, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : बीमा व लोन के नाम पर ठगी का काला कारोबार खड़ा करने के दो आरोपी गिरफ्तार, दो अभी भी फरार
