हल्द्वानी: कावंड़ यात्रा ने रोडवेज की गति में लगाए ब्रेक, पांच घंटे जाम में फंसे रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सावन शुरू हो गए हैं, इसके चलते कांवड़ यात्रा भी जोरों पर है। इस कांवड़ यात्रा के कारण हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर निकली 30 से ज्यादा बसें जाम में फंस गई है। बाद में रूट डायवर्जन कर इन्हें दूसरे रास्ते से रवाना किया गया, जिसके कारण ये बसें अपने गंतव्य स्थान …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सावन शुरू हो गए हैं, इसके चलते कांवड़ यात्रा भी जोरों पर है। इस कांवड़ यात्रा के कारण हल्द्वानी से दिल्ली रूट पर निकली 30 से ज्यादा बसें जाम में फंस गई है। बाद में रूट डायवर्जन कर इन्हें दूसरे रास्ते से रवाना किया गया, जिसके कारण ये बसें अपने गंतव्य स्थान पर दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची। इस बीच बसे जाम में लगभग पांच घंटे तक फंसी रहीं।

सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में कावंडिये गंगा जल लेने गढ़गंगा पहुंचे हैं। इसके कारण दिल्ली-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात थम गया है। भारी जाम लगने से इस हाईवे पर पहुंची कई गाड़ियां फंस गई हैं। इनमें उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली से आने और जाने वाली 30 से ज्यादा बसें भी शामिल हैं।

काफी देर तक जाम न खुलने पर पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। इन बसों को संभल, अनूपशहर, बुलंदशहर, लालकुआं और विजयनगर के रास्ते दिल्ली भेजा जा रहा है। पुलिस ने जिन बसों के मार्ग में परिवर्तित किया है, उनमें दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, जयपुर, हिसार की बसें प्रमुख रूप से शामिल हैं। रूट डायवर्जन के कारण ये सभी बसें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से अपने स्टेशन पर पहुंची। वहीं जो बसें सीधे गढ़गंगा- गजरौला के लिए गईं, वे तीन से पांच घंटे तक वहीं जाम में फंसी रहीं।

यह भी पढ़ें… सावन में रोडवेज निगम चालक-परिचालक को देगा प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी। परिवहन निगम की ओर से सावन में चालक व परिचालकों को लक्ष्य पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से सोमवार को पत्र जारी कर यह सूचना दी गई है। पत्र में प्रत्यके चालक व परिचालक की ओर से छह दिन में 1500 किमी का लक्ष्य पूरा करने वाले कर्मचारियों को 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की बात कही गई है। इसके अलावा कावंड अवधि के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए बसों के रूटों में बदलाव किया गया है। जिसमें देहरादून व ऋषिकेश से आने-जाने वाली बसों को मोतीपुर, कुमाऊं क्षेत्र की बसों को गौरीशंकर यानी चंडीघाट, दिल्ली व रुड़की से आने-जाने वाली बसों का संचालन दक्षद्वीप से किया जाएगा। इसके लिए सभी क्षेत्रों में अस्थायी टैंट का प्रबंध करने को भी कहा गया है। यहीं नहीं सभी को जरुरत पड़ने पर निजी पेट्रोल पंप से डीजल खरीदने को कहा गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव